फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी कर रहे थे लीक: गुरदासपुर पुलिस ने दो जासूसों को पकड़ा, तीन फोन और कारतूस बरामद

Mon, 19 May 2025 08:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस के अनुसार, 15 मई को पुख्ता सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी लीक कर रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में दोनों जासूस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर पुलिस ने जासूसी की बड़ी साजिश नाकाम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को लीक कर रहे थे।
विज्ञापन

 

खुफिया सूत्रों से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को दबोचा। जांच में सामने आया है कि ये दोनों व्यक्ति ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी गोपनीय जानकारी, जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की गतिविधियों और रणनीतिक ठिकानों की जानकारी शामिल है, आईएसआई एजेंट्स के साथ साझा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर साधा था निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम; जानें आठ मई को क्या हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और .30 बोर के आठ कारतूस बरामद किए हैं। जब्त मोबाइल फोनों की फॉरेंसिक जांच में इस जासूसी गतिविधि की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी सीधे आईएसआई के हैंडलर्स के संपर्क में थे और उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाई थीं। इस मामले में पुलिस थाना डोरांगला में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें