फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सांसद अमृतपाल से जुड़े अजनाला थाना मामले के गवाह पर फायरिंग, साथ में नहीं थे सुरक्षा कर्मी

Wed, 05 Aug 2026 09:10 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़/मोरिंडा

सार

वरिंदर सिंह उर्फ मावी को पंजाब पुलिस की ओर से दो सुरक्षा कर्मी और एक सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया है लेकिन घटना के समय सुरक्षा कर्मी उनके साथ मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
firing - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अमृतपाल सिंह के अजनाला थाना मामले के गवाह वरिंदर सिंह उर्फ मावी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह घटना मोरिंडा के गांव रसूलपुर के पास हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वरिंदर सिंह उर्फ मावी को पंजाब पुलिस की ओर से दो सुरक्षा कर्मी और एक सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया है लेकिन घटना के समय सुरक्षा कर्मी उनके साथ मौजूद नहीं थे। घटना के पहले ही वरिंदर सिंह ने सुरक्षा कर्मी को गाड़ी से उतार दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मोरिंडा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एसएसपी मनिंदर सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में मामला रोडरेज का प्रतीत हो रहा है और इसी आधार पर कार्रवाई की गई है। जबकि मामले की गहनता से आगे जांच जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांव समरोली निवासी जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, हमलावर ने वरिंदर सिंह के साथ मौजूद उनके दोस्त हरजिंदर सिंह का कथित तौर पर अपहरण करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें