पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग ने बीते दो सालों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। वहीं बढ़ती गरमी के साथ बिजली की मांग में लगातार वृद्धि के बीच पावरकाॅम के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं।
थर्मल प्लांटों के तीन यूनिट बंद पड़ने से जहां 750 मेगावाॅट की बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। वहीं, रणजीत सागर डैम (आरएसडी) के भी चारों यूनिट बंद हैं। इस तरह से कुल 1350 मेगावाट सप्लाई ठप है।