वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए गाड़ियां खड़ी की गई थीं। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ खड़ी दूसरी गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मोगा में दिवाली के दिन जीटी रोड स्थित सरकारी आईटीआई के पास एक वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास खड़ी दूसरी गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए गाड़ियां खड़ी की गई थीं। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ खड़ी दूसरी गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन एक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। आगजनी के कारण लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।