दीपावली पर्व के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान डाकी रोड स्थित कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आतिशबाजी के कारण निकली चिंगारी से दुकान में आग लगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पठानकोट के डाकी रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में दीपावली की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा कबाड़ जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दीपावली पर्व के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान डाकी रोड स्थित कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आतिशबाजी के कारण निकली चिंगारी से दुकान में आग लगी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दमकल कर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक दुकान में रखा सारा कबाड़ जलकर खाक हो चुका था। घटना के कारण दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।