मनजिंदर सिरसा का बड़ा आरोप
वहीं भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर ट्वीट किया कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की मीटिंग बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल भगवंत मान को अयोग्य बताकर सीएम पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वे महिलाओं को ₹1000 देने का वादा पूरा करने में विफल रहे, नशाखोरी रोकने में असफल रहे और पंजाब की स्थिति को और खराब कर दिया। अब वे सारी विफलता भगवंत मान पर मढ़ना चाहते हैं। वे आप पंजाब के विधायकों से कहलवा रहे हैं कि केजरीवाल एक ‘अच्छे आदमी’ हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए!