फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF कांस्टेबल गिरफ्तार: बठिंडा सेंट्रल जेल की सुरक्षा में तैनात था, चेकिंग करने पर मिला नशा, केस दर्ज

Mon, 13 Apr 2026 04:02 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में सेंट्रल जेल की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ कांस्टेबल को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजिंदर सिंह, निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है, जो बी-245 बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब जेल में तैनात सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। जिस कर्मी पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी वही अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल ड्यूटी के लिए जेल परिसर में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान साथ तैनात कर्मचारियों को उस पर शक हुआ और गेट पर ही उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 23.99 ग्राम अफीम, 158 ग्राम जर्दा और सिगरेट का एक पैकेट बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह यह सामान चोरी-छिपे जेल के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजिंदर सिंह, निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है, जो बी-245 बटालियन में तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह कब से इस गतिविधि में शामिल था और क्या इसमें अन्य लोग भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जेल पहले भी नशे की बरामदगी को लेकर चर्चा में रही है। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें