फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जन्मदिन वाले दिन युवक की बेरहमी से हत्या, 10-12 लोगों ने सरेआम काट डाला, अगले महीने थी शादी

Wed, 07 Jan 2026 05:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब के मानसा में दिनदहाड़े सरेआम लोगों के सामने युवक को हथियारों से काट डाला। 10 से 12 हमलावरों ने युवक की हत्या की और फरार हो गया। युवक का आज जन्मदिन भी था और एक महीने बाद शादी होनी थी। 
विज्ञापन
मृतक जशनदीप की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा के बुढलाडा बस स्टैंड पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वरना कार में आए हथियारों से हमलावरों ने युवक पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुए कत्ल की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान जशनदीप सिंह उर्फ जस्सी (20) गांव कुलहैरी के तौर पर हुई है। जश्नदीप का आज जन्मदिन था और एक महीने बाद शादी थी। जश्नदीप एक टैटू आर्टिस्ट था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जशनदीप सिंह अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए समान लेने और चाचा को दवाई दिलाने के लिए बुढलाडा आया था। वह दोस्तों व चाचा के साथ आया था। जब वह बुढलाडा बस स्टैंड पहुंचा तभी वरना सवार हमलावरों ने उस पर तेज हथियारों के साथ हमला कर दिया। 

जशनदीप के दोस्त हरविंदर सिंह ने बताया कि बस स्टैंड अंदर खड़ा था और अचानक ही उस पर हमला हुआ। शोर मचाने पर भी हमलावर जशनदीप सिंह को पीटते रहे और तेज हथियारों के साथ उस पर वार किए। जशनदीप सिंह को घायल हालत में बुढलाडा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता मेवा सिंह ने बताया कि उनको घटना सबंधी फोन गया तो उन्होंने आकर देखा तो उसका बेटा दम तोड़ चका था। जशनदीप सिंह की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। बेटे का रिश्ता हो चुका था और एक महीने बाद उसकी शादी तय थी। 

जांच सीआईए मानसा के इंचार्ज बलकौर सिंह, थाना सिटी बुढलाडा के कमलजीत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ नौजवनों की पहचान की गई और जल्द की आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी पुरानी रंजिश का लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें