फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दो साल पहले शादी... पत्नी ने आशिक के लिए मार डाला पति, कनाडा से डिपोर्ट महिला ने खेला खूनी खेल

Sat, 29 Nov 2025 05:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

Punjab Crime: दो साल पहले शादी हुई थी और पत्नी ने अपने आशिक के लिए पति को मार डाला। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पंजाब के अबोहर की है। 
विज्ञापन
पत्नी ने की पति की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में पत्नी ने अपने आशिक के लिए अपना ही सुहाग उजाड़ दिया। गांव सुखणवाला में शुक्रवार रात प्रेम संबंधों के चलते पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं हत्यारी पत्नी रूपिंदर कौर है। उसने अपने प्रेमी बठिंडा के गांव बल्लूआणा निवासी हरकंवलप्रीत सिंह के साथ मिलकर पति गुरविंदर को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने रूपिंदर कौर और उसके प्रेमी हरकंवलप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनआरआई परिवार से संबंधित गुरविंदर सिंह का विवाह वर्ष 2023 में फरीदकोट निवासी रूपिंदर कौर से हुआ था। विवाह के बाद रूपिंदर कौर कनाडा चली गई थी, लेकिन 2024 में उसे वहां से डिपोर्ट कर दिया गया था। इस दौरान उसके साथ ही कनाडा से डिपोर्ट हुए बल्लूआणा निवासी हरकंवलप्रीत सिंह के उसके प्रेम संबंध बन गए थे। 

मृतक गुरविंदर सिंह की बहन मनवीर कौर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अकसर ही रूपिंदर कौर और हरकंवलप्रीत सिंह के संबंधों के बारे में जानकारी देता रहता था। उसने यह आशंका भी जताई थी कि उसकी हत्या करवाई जा सकती है। एक दिन पहले शुक्रवार रात को उन्हें गुरविंदर सिंह की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता लगा कि उसकी हत्या रूपिंदर कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। हत्या के लिए मृतक को या तो कोई जहरीली दवा दी गई या फिर उसका गला घोंटा गया है।
विज्ञापन


डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना सदर में मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर और उसके प्रेमी हरकंवलप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए रूपिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें