फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala Crime: अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत; खजूरी गेट पर रात को हुई वारदात

Sat, 11 Oct 2025 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

मृतकों की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ काका निवासी गांव बूलेवाल और कनव महाजन निवासी गांधी चौक बटाला के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच करती हुई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला में खजूरी गेट जस्सा रामगढि़या चौक के पास रात नौ बजे एक बूट हाउस के सामने कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


इस फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना के बारे में फायरिंग करने वालों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

मृतकों की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ काका निवासी गांव बूलेवाल और कनव महाजन निवासी गांधी चौक बटाला के रूप में की गई है। घायलों की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी बटाला, युगल किशोर, अमनजोत सिंह निवासी उमरपुरा बटाला, संजीव सेठ निवासी खूजरी गेट बटाला और बूट शोरूम मालिक चंद्र चंदा निवासी बटाला के रूप में की गई है। फायरिंग की वजह रंजिश बताई जा रही है।  

एकदम से शुरू कर दी फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार रात कुछ अज्ञात हमलावर जस्सा रामगढि़या हाल के पास आए और एक बूट हाउस के पास रुक गए। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सिविल अस्पताल बटाला में तैनात डॉ.साहिल ने बताया कि सरबजीत और कनव की मौत मौके पर ही चुकी थी। घायलों का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


इन घायलों में से दो को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो चुकी है, पांच घायल हुए है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें