फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Fri, 18 Jul 2025 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एएसआई समेत दो अन्य घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में तेज रफ्तार ट्रक और पुलिस की सरकारी गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद पुलिस की बोलेरो गाड़ी सवार कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार दो अन्य मुलाजिम घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


बोलेरो और ट्रक की टक्कर में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के कांस्टेबल जसविंदर सिंह की मौत हो गई जबकि एएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। हादसा वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव ढिलवां कलां के पास हुआ।

वीरवार रात एजीटीएफ की टीम अमृतसर देहाती क्षेत्र में ड्यूटी के बाद सरकारी बोलेरो में बठिंडा लौट रही थी। बोलेरो को कांस्टेबल राजवीर सिंह चला रहे थे। उनके साथ एएसआई अमरीक सिंह अगली सीट पर और कांस्टेबल जसविंदर सिंह पिछली सीट पर बैठे थे। ऑक्सब्रिज स्कूल के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो सड़क पर पलट गई। 
विज्ञापन


बोलेरो सवार सभी मुलाजिमों को को तुरंत सिविल अस्पताल कोटकपूरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुक्तसर के गांव वड़िंग खेड़ा निवासी कांस्टेबल जसविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह के अनुसार, पुलिस ने गांव बरगाड़ी निवासी ट्रक चालक नाहर सिंह के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें