फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में लूट: दुकान में घुसे लुटेरे... दुकानदार पर तानी बंदूक, गोली चलाई और तीन लाख रुपये लूटकर फरार

Fri, 21 Nov 2025 08:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में लूट की वारदात हुई है। तीन लुटेरे एक दुकान में घुस आए और दुकानदार पर बंदूक तान दी। बदमाश ने हवाई फायर किया और दुकान से तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अमृतसर में वीरवार की देर रात को एक बार फिर से गोली चली है। इस बार गोली सबसे भीड़भाड़ वाली और ट्रैफिक से व्यस्त रहने वाली सुल्तान विंड रोड पर चली है। तीन लुटेरों ने गोली चलाकर रेडीमेड गारमेंट की दुकान से लाखों रुपये की रकम लूट ली है। जिस जगह पर वारदात हुई है वह नहर के नजदीक है और वहां पर शाम को ट्रैफिक जाम रहता है।

विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार राहुल ने पुलिस को बताया है कि वह गुरु कृपा के नाम पर रेडीमेड गारमेंट कपड़ों की दुकान सुल्तान विंड रोड नहर के नजदीक चलाते हैं। वीरवार की देर रात दुकान में काफी ग्राहक मौजूद थे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के कपड़े खरीदने के बहाने दुकान में दाखिल हुए। मौका पाकर एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल कर उन पर तान दी। वह रुपयों की मांग करने लगे। इनकार करने पर लुटेरे ने गोली चला दी। हवाई फायर किया गया। गोली दुकान की छत पर लगी। गोली चलते ही दुकान में दहशत फैल गई। दुकान में मौजूद दूसरे ग्राहक डर गए। इसके बाद लुटेरों ने उनके काउंटर का दराज खोला। अंदर रखे लगभग 3 लाख रुपये निकाले और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसीपी ईस्ट गगनदीप सिंह, थाना बी डिवीजन के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह औलख और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा की गई जांच में लुटेरों के खिलाफ काफी सुराग मिल चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें