पंजाब पुलिस को आतंकवाद और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुरदासपुर पुलिस ने दो आरोपियों लवदीप सिंह उर्फ लव और टेक चंद उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के संपर्क में थे, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े हुए हैं।
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि विदेशी हैंडलरों ने इन दोनों आरोपियों को पंजाब में विरोधी गैंगों के सदस्यों की टारगेट किलिंग करने का काम सौंपा था। यह साजिश राज्य में दहशत और अस्थिरता फैलाने की बड़ी योजना बना रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन .32 बोर की पिस्तौलें और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन का पूरा पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा है कि वह गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के अपने मिशन पर दृढ़ता से काम कर रही है।