फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की मां की हत्या: स्टील के गिलास से दबाया गला, तड़पती रही कोड़ों बीबी... कलयुगी औलाद को नहीं आया तरस

Thu, 04 Dec 2025 05:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजुप (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। नशेड़ी बेटा मां की हत्या करने के बाद फरार है। पुलिस उसी ढूंढ रही है।  
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के गुरुहरसहाए के गांव मोहनके उताड़ में एक नशेड़ी बेटे ने स्टील के गिलास से गला दबाकर मां की हत्या कर दी है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने वीरवार आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


गुरदीप सिंह वासी चांदी वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी साली कोड़ों बीबी की शादी जग्गा सिंह वासी मोहनके उताड़ संग शादी हुई थी। साली के तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटी का निधन हो चुका है। साली का बड़ा बेटा गुरदीप सिंह कुंवारा है, उससे छोटा बेटा नानक सिंह शादीशुदा हैं। सबसे छोटा बेटा गुरमुख सिंह, मेहनत मजदूरी करता है। 

शादीशुदा बेटा नानक सिंह शराब का आदी है। शराब के नशे में मां और अपने भाइयों के साथ अक्सर झगड़ा करता है। बुधवार देर शाम वह शराब के नशे में अपनी मां के साथ झगड़ रहा था। उसने मां के साथ मारपीट की और स्टील के गिलास से उसका गला दबा दिया। महिला काफी देर तक तड़पती रही लेकिन आरोपी ने उसे छोड़ा नहीं। इस कारण कोड़ों बीबी की मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी बेटे नानक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें