फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने की पिता की हत्या, छोटी सी बात पर खोया आपा... छाती पर दाग दी गोली

Thu, 29 May 2025 10:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

पंजाब के खडूर साहिब में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच कहासुनी के बाद बेटा अपना आपा खो बैठा और घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से पिता की छाती पर गोली मार दी। 
विज्ञापन
पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में रिश्तों का कत्ल हुआ है। एक कलयुगी बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पंजाब के खडूर साहिब की है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव रत्तोके हवेलियां में बुधवार रात एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना खेमकरन के प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

रत्तोके हवेलियां निवासी किसान हरजिंदर सिंह से उसके बेटे जरनैल सिंह ने कुछ पैसे मांगे। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद पिता-पुत्र में मामूली कहासुनी हो गई। अचानक तैश में आए बेटे जरनैल सिंह ने कमरे में पड़ी लाइसेंसी राइफल उठाई और घर के आंगन में अपने पिता हरजिंदर सिंह की छाती में गोली मार दी। हरजिंदर सिंह को तुरंत क्षेत्र के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। किसान हरजिंदर सिंह के दामाद गुरजंट सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जरनैल सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलते ही सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करवाई। हालांकि इस मामले में आरोपी का पता नहीं चल सका। खेमकरण थाने के प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें