फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKI ग्रुप के छह आतंकी गिरफ्तार: बटाला में फेंका था ग्रेनेड, मास्टरमाइंड मनु अगवान से मिला था हमले का आदेश

Wed, 21 May 2025 02:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी ग्रुप के छह गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने चार दिन पहले बटाला में ग्रेनेड हमले की कोशिश की थी। सभी आरोपी बीकेआई मास्टरमाइंड मनु अगवान के इशारे पर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बटाला पुलिस ने खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह मॉड्यूल विदेश में बैठे बीकेआई आतंकी मनिंदर बिल्ला और मनु अगवान ऑपरेट किया जा रहा था। इस मॉड्यूल को आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर संचालित किया जा रहा था। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार शामिल हैं। सभी बटाला के रहने वाले हैं। इन आरोपियों ने बटाला में शराब के ठेके के बाहर ग्रेनेड हमले की कोशिश की थी। आरोपी वहां ग्रेनेड फेंक गए थे, लेकिन ग्रेनेड फटा नहीं। जतिन ही शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी है। बटाला पुलिस से एक पिस्टल भी बरामद किया है। 

इन शातिरों ने पांच दिन पहले बटाला में शराब के ठेके पर ग्रेनेड से हमला किया था, लेकिन ग्रेनेड ब्लास्ट नहीं हुआ।  वहीं, जब इन 6 में से एक जतिन कुमार को पुलिस हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर किसी जगह पर गई तो वहां उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बटाला पुलिस द्वारा की गई क्रॉस फायरिंग में जतिन कुमार को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 

मंगलवार को बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि बटाला में पिछले दिनों शराब के एक ठेके पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपियों समेत उनका साथ देने वाले कुल 6 आरोपियों को बटाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी टीम ने आईएसआई सहायक बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कट्टरपंथी गिरोह का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी के बाद मन्नू अगवान ने खाली स्थान को भरने के लिए और चर्चा में आने के लिए पंजाब में आतंकवादी कार्रवाई की योजना बनाई थी। एसएसपी ने बताया कि उक्त गिरोह का संबंध बीकेआई से जुड़ा है। वहीं, एसएसपी बटाला ने बताया कि उक्त आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के लिए विदेशी हैंडलर मनिंदर बिल्ला और मन्नू अगवान के निर्देशों पर चल रहे थे। उक्त आरोपियों को पैसे की चमक दिखाकर यह काम करने के लिए कहा गया था।

16 मई की रात को शराब के ठेके पर सामने ग्रेनेड हमला हुआ था

विज्ञापन

उक्त आरोपियों ने शराब के ठेके के सामने ग्रेनेड फेंका था लेकिन किस्मत से ग्रेनेड फटा नहीं था और किसी भी तरह का कोई जानी-माली नुकसान नहीं हुआ था। पुलिस को इस ग्रेनेड हमले की सूचना 17 मई को सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट के जरिये मिली थी, जिसमें मन्नू अगवान और गोपी नवाशहरियां ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

पुलिस ने माना कि ग्रेनेड डमी नहीं, असली था
जब 17 मई को यह ग्रेनेड मिला था तो पुलिस के अधिकारियों ने इस ग्रेनेड को डमी बताया था लेकिन मंगलवार को एसएसपी बटाला ने इस बात को स्वीकारा है कि ग्रेनेड असली था, डमी नहीं था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान उन्हें लगा था कि यह डमी ग्रेनेड है। इसके बाद उनकी बीडी टीम पहुंची तो उन्होंने जांच में बताया कि ग्रेनेड असली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें