फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सामने जिंदा जला व्यक्ति: जालंधर में रिटायर्ड निगम सुपरिंटेंडेंट खुद को लगाई आग, चीखें सुन जागे पत्नी

Fri, 13 Mar 2026 12:39 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से चीखने चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगी। घर के ऊपर वाले कमरे से आग की लपटें उठ रही थीं। शोर सुनकर लोग जागे और घर की तरफ दौड़े। पता चला कि नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट ने खुद को आग के हवाले कर दिया। वह परिवार की आंखों के सामने जिंदा जल गए। 
विज्ञापन
मृतक रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट सोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के चौगिट्टी चौक स्थित अवतार नगर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट सोहन सिंह (60) ने कथित तौर पर अपने कमरे में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। अभी परिवार के लोग सो रहे थे, तभी चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगी। आग और चीखों की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा जागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार की आंखों के सामने ही वह जिंदा जल गए।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोहन सिंह कर्ज के बोझ से परेशान थे। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं कोई नोट आग में जल तो नहीं गया या मृतक ने कोई वीडियो संदेश तो नहीं बनाया था।

मृतक के बेटे विवेक के अनुसार, उनके पिता घर की छत पर बने कमरे में सोते थे। वीरवार रात भी वह रोज की तरह खाना खाकर सोने चले गए थे। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कमरे में आग लगी दिखाई दी। पड़ोसियों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पहली मंजिल पर कमरा होने और तेज हवा के कारण तुरंत अंदर नहीं जा सके। पहले आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक टीम कमरे में पहुंची, तब तक सोहन सिंह की जलकर मौत हो चुकी थी।

परिजनों का कहना है कि वह कई लोगों से कर्ज लेकर परेशान थे, लेकिन कर्ज की सटीक जानकारी परिवार को नहीं थी। थाना रामामंडी पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भिजवा दिया है और परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें