फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: रोडवेज की बस और बाइक के बीच टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 12 साल का बच्चा घायल

Sun, 20 Jul 2025 04:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

फिरोजपुर में रविवार को पंजाब रोडवेज की बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पति की मौत और पत्नी व उनका बच्चा घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी। 
विज्ञापन
बस के नीचे घुसी बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। फिरोजपुर के किले वाला चौक के पास रविवार को पंजाब रोडवेज बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई है जबकि महिला और बच्चा घायल है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय बाइक पर पति-पत्नी और उनका 12 साल का बच्चा सवार था। घायल महिला और उसके बेटे को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी ममदोट के तौर पर हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि अशोक कुमार अपनी पत्नी सुदेश रानी व 12 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से फिरोजपुर से घर लौट रहा था। सरकारी बस फाजिल्का की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि अशोक अपनी सही साइड से जा रहा था। जैसे ही किले वाले चौक पर पहुंचा कि बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुदेश रानी व बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। 

सुदेश रानी अध्यापिका है, जो डीएम पब्लिक हाई स्कूल खुंदड़ उताड़ में पढ़ती है। हादसे के दौरान बाइक बस के नीचे घुस गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें