फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: PRTC बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, महिला को बस से नीचे फेंका, जड़े थप्पड़... कपड़े फाड़े, देखिए ये Video

Thu, 11 Sep 2025 06:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में बीआरटीसी बस कंडक्टर ने गुंडागर्दी दिखाते हुए बस सवार महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की है। आरोपी ने महिला को बस से नीचे फेंका और उसे थप्पड़ मारते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। 
विज्ञापन
महिला के साथ मारपीट करता आरोपी बस कंडक्टर। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीआरटीसी के मोगा डिपो की बस के कंडक्टर ने गुंडागर्दी दिखाते हुए एक महिला के साथ बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट की। आरोपी कंडक्टर ने पहले महिला को बसे से नीचे उतारा और फिर उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मोगा के बूगीपुरा बाईपास के पास पीआरटीसी बस कंडक्टर ने महिला को बस से थप्पड़ मारते हुए उसे नीचे उतरा और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया। महिला ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाना सिटी-1 के पुलिस इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता गांव समालसर निवासी मनप्रीत कौर (35) ने पुलिस को बताया कि वह मोगा स्थित केएफसी आउटलेट में नौकरी करती है। तीन वर्षों से वह रोजाना अपने गांव समालसर से बस से आती जाती है। 2 सितंबर की सुबह वह पीआरटीसी की (पीबी-65-एटी-3078) बस से मोगा आ रही थी। बस का कंडक्टर अमनदीप सिंह निवासी गांव मंडेर जिला मानसा पहले भी उसे परेशान करता था। जब बस मोगा बाईपास बाघापुराना पुल के पास पहुंची तो उसने केएफसी के पास उतरने की बात कही। उस समय तेज बारिश हो रही थी। इसलिए पीड़िता ने बस केएफसी आउटलेट के बाहर रोकने के लिए कहा था। इस पर कंडक्टर भड़क गया और पीड़िता से बहस करने लगा। 

आरोप है कि कंडक्टर ने मनप्रीत कौर को जबरदस्ती धक्का देकर बस से नीचे गिरा दिया और खुद भी उतरकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसका गला पकड़कर कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता को गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने महिला को बचाया। इसके बाद उसकी सहकर्मी किरनजीत कौर की मदद से उसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने महिला के साथ कंडक्टर द्वारा मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य महिला कमिशन ने मोगा पुलिस को बस कंडक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट में महिला ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने कंडक्टर अमनदीप सिंह के खिलाफ धारा 74, 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द आरोपी बस कंडक्टर अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले मोगा में इसी तरह साल 2015 में ऑर्बिट बस कांड हुआ था। एक प्राइवेट बस से एक लड़की की नीचे फेंक दिया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें