फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident:तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, स्कूल से लौट रहे 11वीं के दो छात्रों की मौत, तीसरा गंभीर

Tue, 14 Oct 2025 04:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर घायल हुआ है। हादसा पंजाब के अबोहर में हुआ है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक पर ट्रिपलिंग कर जा रहे तीन स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अबोहर-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बल्लुआना में मंगलवार दोपहर के समय हुआ है। एक घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। मरने वालों में गांव रामगढ़ के कर्ण और राकेश हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रामगढ़ निवासी प्रेम, कर्ण और राकेश बल्लुआना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं में पढ़ते थे। स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर घर जाने लौट रहे थे। जैसे ही तीनों बल्लुआना गांव के मेन रोड पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद आरोपी कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कर्ण और राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेम की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। 

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और तीनों छात्रों की आयु करीब 17 से 18 साल के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें