फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में दो बच्चों की मां ने दी जान, घर पर फंदे से लटकी मिली लाश, पति गया हुआ है यूपी

Fri, 07 Nov 2025 04:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

पंजाब के अबोहर में एक महिला ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। अबोहर के गांव बाजीतपुर कटियावाली निवासी एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
13 महिलाओं समेत होटल से 16 लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में एक महिला ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। अबोहर के गांव बाजीतपुर कटियावाली निवासी एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह महिला एक ईंट भट्टे पर काम करती थी। महिला के दो मासूम बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। महिला के शव को खुई खेडा पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला ओमकली (28) परिवार सहित ईंट भट्टे पर रहती थी। महिला का पति उत्तर प्रदेश  गया हुआ था, जबकि वह और उसके बच्चे गांव में थे। ओमकली का एक बच्चा ढाई साल का और एक बच्चा करीब 11 महीने का है। शुक्रवार सुबह महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जब भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों ने उसे कमरे में लटका देखा तो सब लोग एकत्र हो गए और उसे तुरंत नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें