फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आठ महिलाएं और छह पुरुष... इस हाल में मिले, पुलिस ने दो होटलों में की रेड तो मच गई अफरा-तफरी

Thu, 11 Sep 2025 03:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में पुलिस ने एक साथ दो होटलों में रेड की। पुलिस ने दोनों होटलों से आठ महिलाओं और छह पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रेड के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़े गए पुरुष व महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने होटलों में छापेमारी कर 6 पुरुषों और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मोगा के दो होटलों में की है। पकड़े गए आरोपियों में होटल संचालक भी हैं। दरअसल इन होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने जब रेड की तो होटलों में दूसरे राज्यों की महिलाएं मिली, जिनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस रेड के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मोगा के गांव घलकलां में मोगा-फिरोजपुर रोड में स्थित होटल बीआर और मेहला राम में रेड कर इन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।  

विज्ञापन


डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। होटल बीआर को लवजीत सिंह निवासी मलसिया वाली बस्ती, जिला फिरोजपुर और होटल मेहला राम को अनमोल सिंह निवासी रायकोट बस्तियां, जिला लुधियाना चला रहा था और दोनों मिलकर इस धंधे को चला रहे थे। होटलों में दूसरे राज्य की महिलाओं व युवतियों को बुलाया जाता था। ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। 

विज्ञापन


एसएचओ थाना सदर गुरसेवक सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों होटल में रेड करके इनके संचालक लवजीत सिंह और अनमोल सिंह को मौके से गिरफ्तार करके 8 महिलाओं और 4 अन्य पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। 

एक महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हुए 10 साल हो चुके हैं। उसका पति नशे का आदी था। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं, जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं और पूरे घर का खर्च उसी पर है। उसने कहा कि जब कोई काम नहीं मिला तो मजबूरी में इस काम (देह व्यापार) में आना पड़ा। होटल मालिक के पास उसका नंबर था, और जब होटल मालिक फोन करता था तो वह वहां पहुंच जाती थी। एक ग्राहक से उसे 1000 रुपये मिलते थे। उसने यह भी कहा कि वह इस काम में लगभग 5 महीने पहले आई है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य महिला ने बताया कि वह भी लगभग 3 महीने पहले इस धंधे में आई है। उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी है, जिसकी वजह से उसने दोबारा शादी नहीं की। घर का खर्च चलाने के लिए उसे इस धंधे में आना पड़ा। उसने कहा कि एक ग्राहक से 1000 रुपये मिलते हैं। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसकी पहचान की एक और लड़की ने उसे होटल मालिक का नंबर दिया था। जब होटल मालिक फोन करता था, तो वह भी होटल में पहुंच जाती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें