फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दीवार पर लिखा यहां चिट्टा बिकता है; किसी का बेटा मरा... किसी का उजड़ा सुहाग, महिलाओं की आंखों में आंसू

Sun, 30 Nov 2025 12:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा के गांव मोड़ कलां में गांव की महिलाएं चिट्टे के नशे से दुखी हैं। गांव के कई युवा चिट्टे की वजह से मर चुके हैं। महिलाएं विधवा हो चुकी हैं। कई माताओं को जवान बेटे नशे की वजह से मौत के मुंह में समा चुके हैं।
विज्ञापन
दीवार पर लिखा चिट्टा यहां बिकता है और हाथ जोड़ कर रोते हुए दास्तां सुनाती महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा युवाओं को लील रहा है। महिलाएं विधवा हो रही हैं। चिट्टा (हेरोइन) युवाओं के लिए काल बन चुका है। बठिंडा जिले के गांव मोड़ कलां में चिट्टे के प्रकोप से तंग आकर लोगों ने घरों दीवारों पर साफ-साफ लिखा है कि यहां चिट्टा सरेआम बिकता है। 

विज्ञापन


वहीं जब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस कर्मियों ने चिट्टा शब्द पर कालिख पोत दी। थाना मोड़ के एसएचओ तरनदीप सिंह का कहना था कि नशे की ढिक्कत तो है, लेकिन पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। 

गांव मोड़ कलां की महिला मंजीत कौर और कृष्णा ने बताया कि उनके गांव में सरेआम चिट्टा बिक रहा है। गांव के कई युवा चिट्टे की वजह से मर चुके हैं। किसी ने अपना बेटा खो दिया तो किसी का सुहाग उजड़ गया है। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में ही गांव की शादीशुदा महिलाएं विधवा हो रही हैं। ऐसे में अब महिलाएं काम कर रही हैं जबकि उनके युवा बेटे चिट्टे की चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं। महिलाओं ने रोते हुए कहा कि सरकार हमारी फरियाद सुने और चिट्टा बेचने वालों के साथ साथ उनको शह देने वाले लोगों पर भी कारवाई करें। 
विज्ञापन




महिलाओं ने आरोप लगाया कि चिट्टा तस्करों के साथ पुलिस भी मिली हुई है। पुलिस को पता होने के बावजूद भी वो चिट्टा तस्करों पर कार्रवाई नहीं कर रही। जिससे दुखी होकर अब उन्होंने काली स्याही के साथ दीवार पर लिखा है कि इधर चिट्टा सरेआम बिकता है। 

थाना मोड़ के एसएचओ तरनदीप सिंह का कहना है कि उक्त गांव में नशे की समस्या तो है, लेकिन वो जैसे जैसे उनके पास नशा तस्करों की सूचना पहुंचती है, वो तुरंत उन पर कारवाई करते हैं।

तरनतारन: जबरन टीका लगाने से युवक की मौत, 2 गिरफ्तार
मोहल्ला नानकसर में गत दिनों एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिवार ने पुलिस कार्रवाई से असंतोष जताते हुए सड़क पर धरना दे दिया था। मामले की जांच में पुलिस ने अब चार व्यक्तियों को नामजद किया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।डीएसपी सिटी राजेश कक्कड़ के अनुसार मृतक अभय कुमार उर्फ अभि के पिता विजय कुमार ने आरोप लगाया कि बाऊ राम के पुत्र विजय कुमार, मलकीत सिंह, निशान सिंह उर्फ पुष्पा और नवप्रीत सिंह ने नशे का टीका लगाकर उनके बेटे की मौत का कारण बनाया। पुलिस ने मलकीत सिंह और निशान सिंह को हिरासत में लिया है। डीएसपी ने कहा कि रिमांड में पूछताछ के दौरान और खुलासे हो सकते हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है। परिवार का विरोध मृतक के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया जिससे मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

लुधियाना: सरेआम लगा रहे थे नशे का इंजेक्शन, वीडियो वायरल
लुधियाना। पंजाब सरकार जहां नशे पर लगाम कसने और नशे की कमाई से बनी संपत्तियों को ध्वस्त करने का दावा कर रही है वहीं जमीनी हालात इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर समराला चौक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने शहर में बढ़ते नशे की भयावह तस्वीर उजागर कर दी है। वीडियो में एक युवक खुलेआम दूसरे युवक को नशे का इंजेक्शन लगाता दिखाई दे रहा है जबकि तीसरा उनके पास खड़ा होकर पूरा मंजर देख रहा है। राहगीर की ओर से वीडियो बनाए जाने पर दो युवक मौके से भाग निकले जबकि एक वहीं रुक गया। पूछताछ में उसने बताया कि वे सिविल अस्पताल से फ्री मिलने वाली नशा छुड़ाने वाली गोलियों को पानी में घोलकर इंजेक्शन तैयार करते हैं और सिरिंज किसी भी डिस्पेंसरी से आसानी से मिल जाती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह सब शहर के व्यस्त समराला चौक पर हो रहा था जहां ट्रैफिक पुलिस हमेशा मौजूद रहती है। घटना ने सरकार की युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें