फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश न पंजाब छोड़ रहे न बदमाशी: टोल प्लाजा पर धांय-धांय, बिना नंबर की क्रेटा कार सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

Thu, 26 Jun 2025 03:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कपूरथला के ढिलवां टोल प्लाजा में बिना नंबर की क्रेटा कार सवार बदमाशों ने गोलियां चला दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के ढिलवां टोल प्लाजा पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। टोल प्लाजा पर बिना नंबर की क्रेटा कार में आए चार युवकों ने टोल देने से मना कर दिया। इस पर टोल कर्मियों से विवाद के बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ढिलवां थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के नाइट शिफ्ट इंचार्ज की शिकायत पर अज्ञात कार सवार चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टोल प्लाजा कर्मी जुगराज सिंह निवासी गांव धणीए के बांगर थाना अलीवाल गुरदासपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार रात लगभग साढ़े 12 बजे वह टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात था। तभी सफेद क्रेटा कार टोल प्लाजा पर आई। कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, जालंधर की तरफ से आई क्रेटा कार टोल प्लाजा के गेट नंबर-3 पर आई। टोल प्लाजा कर्मचारी ने गाड़ी को रोक कर चालक से पर्ची कटवाने के लिए कहा। तभी कार चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की।  

विज्ञापन


कर्मचारी ने कार के आगे बैरिकेड्स लगा दिए तो कार चालक ने गाड़ी रोक दी। उक्त कार में चार लोग सवार थे जिनमें कार चालक पगड़ीधारी था। तभी चारों युवक गाड़ी से बाहर निकले। जिनमें से एक युवक ने टोल प्लाजा की तरफ तीन से चार फायर किए और कार भगाकर ब्यास की तरफ चले गए।  
विज्ञापन


एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के नाइट शिफ्ट इंचार्ज के बयानों पर थाना ढिलवां में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ विभिन धाराओं तहत केस दर्ज किया है। टोल प्लाजा से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें