पंजाब के बठिंडा में नाबालिग छात्रा मां बनी है। पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा है और सरकारी स्कूल में पढ़ती है। हालांकि इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई थी और परिवार पुलिस कार्रवाई से बच रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बठिंडा जिले के पुलिस थाना नेहियांवाला अधीन आते एक एरिया में आने वाले एक सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा की पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा ने करीब एक सप्ताह पहले बच्चे को जन्म दिया है। जैसे ही मामला सामने आया तो थाना नेहियांवाला पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़का पीड़िता नजदीकी परिवार से ही संबंध रखता है। पहले नाबालिग के परिजन कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करवा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पीड़िता के परिवार को तर्क के साथ समझा कर आरोपी के खिलाफ गोपनीय ढंग से कार्रवाई की है, क्योंकि उक्त मामले में दोनों ही नाबालिग है।
सूत्रों ने बताया कि सरकारी स्कूल की नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के संबंध अपने परिवार के अति नजदीकी किसी परिवार के नाबालिग लड़के साथ थे। दोनों ही पिछले लंबे समय से एक-दूसरे के साथ संबंध बनाए हुए थे। करीब एक सप्ताह पहले जब नागालिग की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उसे नजदीकी किसी अस्पताल में ले गए, जहां पर जांच के दौरान पूरा भेद खुल गया। बताया जा रहा है कि जच्चा-बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं।