फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम बच्चा नहीं पैदा कर सकती: दो साल की शादी में इतना जुल्म... संजना ने जान ही दे दी, ससुरालियों पर केस

Mon, 23 Jun 2025 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

2023 में संजना का विवाह गांव हवेलियां निवासी जुगराज सिंह के साथ हुआ था। संजना की मां का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। 
विज्ञापन
मृतका संजना - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली। ससुराल वाले अपनी बहू को बच्चा न होने पर ताने देते थे। थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने मृतक संजना की मां के बयानों पर उसके पति जुगराज सिंह, देवर कुलदीप सिंह व सास बलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


फिरोजपुर के गांव पीरां वाला की कुनाल कालोनी निवासी संतो ने बताया कि वर्ष 2023 में उसने अपनी बेटी संजना का विवाह तरनतारन जिले के गांव हवेलियां निवासी जुगराज सिंह के साथ किया था। बेटी के ससुराल वालों को हैसियत मुताबिक दहेज भी दिया था, लेकिन कुछ समय के बाद जुगराज सिंह ने संजना को मायके से और दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीती आप: संजीव अरोड़ा की जीत के बाद सवाल... केजरीवाल या सिसोदिया, काैन जाएगा राज्यसभा
विज्ञापन


इसके अलावा संजना को बच्चा न होने पर भी प्रताड़ित किया जाता था। उसे कहा जाता था कि तुम बच्चा पैदा नहीं कर सकती, विवाह को इतना समय हो गया है। आरोप है कि संजना को उसके पति जुगराज सिंह, देवर कुलदीप सिंह व सास बलजीत कौर ने मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान किया। 
विज्ञापन




रविवार सुबह आठ बजे संजना व जुगराज सिंह के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। इसके बाद संजना ने कमरा बंद कर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। थाना सराय अमानत खां के प्रभारी अमरीक सिंह ने कहा कि शव कब्जे में लेकर संजना की मां संतो के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी पति जुगराज सिंह, देवर कुलदीप सिंह व सास बलजीत कौर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें