फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पत्नी और दो बच्चों को नहर में फेंका; फिर पति ने भी लगा दी छलांग, अबोहर में दिल दहला देने वाली घटना

Fri, 26 Dec 2025 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

पंजाब के अबोहर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को नहर में फेंक दिया। उसने पत्नी और दो मासूम बच्चों को नहर में धक्का दे दिया और फिर खुद पानी मे छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में ढाणी विशेषरनाथ के निकट कंधवाला रोड के साथ गुजरती नहर में शुक्रवार दोपहर के समय दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव नाइयांवाली निवासी बलविंद्र ने कथित तौर पर अपनी पत्नी वीना व अपने दो मासूम बच्चों को नहर में फेंक दिया। पिता बलविंद्र ने पत्नी वीना के साथ 2 साल का गुरदीप और 3 महीने के शिशु को नहर में धक्का दे दिया, जिसके बाद उसने खुद भी नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


घटना के समय वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने मानवता की मिसाल पेश की और बिना समय गंवाए नहर में कूदकर पति-पत्नी व दो साल के बच्चे गुरदीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि तीन महीने का शिशु पानी में बह गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलविंद्र ने पहले पत्नी व बच्चों को नहर में गिराया और फिर खुद नहर में कूद गया। वहीं नहर से बाहर निकाले जाने के बाद बलविंद्र ने दावा किया कि उसने किसी को धक्का नहीं दिया, बल्कि पत्नी व बच्चे अपने आप गिर गए थे और वह उन्हें बचाने के लिए नहर में कूदा था। दूसरी ओर, उसकी पत्नी वीना ने रो-रोकर बताया कि उसे समझ नहीं आ रहा कि उसके पति ने उसे व बच्चों को नहर में क्यों गिराया।
विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पति, पत्नी और बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी को रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही थी। दो वर्षीय गुरदीप की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस नहर में लापता तीन महीने के शिशु की तलाश के प्रयास कर रही है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें