फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए भांजा बना कसाई: खेत में पानी लगा रहे मामा को मारी गोली, घसीट कर ले गया हवेली और की क्रूरता

Fri, 13 Jun 2025 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

एसपीडी मनजीत सिंह का कहना है कि मुख्तियार सिंह की गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों के बयान लिखे जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।
विज्ञापन
हत्या की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के गांव अक्कू मस्तके में मामूली जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने गोली मार कर अपने मामा की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों की पास-पास में जमीन थी। जमीन की बट को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन




सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक मुख्तियार सिंह वासी गांव अक्कू मस्तके के बड़े भाई ने बताया कि उनका भाई खेत में धान की फसल को पानी लगा रहा था। तभी वहां पर उनका भांजा सुखदेव सिंह पहुंच गया। उसने मुख्तयार सिंह से गाली गलौच किया। मामला काफी बढ़ गया। सुखदेव सिंह और उसके परिजनों ने मुख्तयार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद भी उसे आरोपी घसीटते हुए अपनी हवेली में ले गए और वहां पर तेजधार हथियार से उस पर वार करते रहे। मुख्तियार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपीडी मनजीत सिंह का कहना है कि मुख्तियार सिंह की गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों के बयान लिखे जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है। मुख्तियार सिंह के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। इनका जमीनी विवाद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें