फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बना दुश्मन: मानसा के गांव मूसा में घर के बाहर बैठे युवक की टांगें कुल्हाड़ी से काटीं, अस्पताल में माैत

Sun, 19 Oct 2025 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

मूसा गांव का गगनदीप सिंह (30) घर के बाहर बैठा था। इस दौरान पीछे से एक युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसकी दोनों टांगें काट दीं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
गगनदीप सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा के गांव मूसा में रंजिश के चलते एक युवक का पड़ोसी ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। वारदात शनिवार सुबह 10 बजे की है। हमलावर ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक की दोनों टांगें काट दीं। उसे जख्मी हालत में अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव मूसा निवासी केवल सिंह ने बताया कि उनके गांव का गगनदीप सिंह (30) घर के बाहर बैठा था। इस दौरान पीछे से एक युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसकी दोनों टांगें काट दीं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला। जख्मी हालात में गगनदीप सिंह को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी और गगनदीप में पहले दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था।

डीएसपी बूटा सिंह गिल ने बताया कि गांव मूसा के गगनदीप सिंह का बेरहमी से कत्ल किया गया है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के परिवार के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें