फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में हत्या: स्कार्पियो सवार को पहले गोली मारी फिर तेजधार हथियार से काटा; पुलिस कुछ अलग ही कहानी बता रही

Wed, 30 Jul 2025 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

जसकीरत सिंह बरियार उर्फ जस्सा गांव अखाड़ा का रहने वाला था। दो साल पहले धमकी मिलने के कारण वह परिवार सहित लुधियाना रहने चला गया था। कुछ माह पहले ही वह कोठे शेर जंग में आकर बस गया था। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव के नजदीकी गांव कोठे शेर जंग में मंगलवार देर रात स्कार्पियो सवार एक नौजवान पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में जख्मी नौजवान ने देर रात करीब दो बजे दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जसकीरत सिंह बरियार उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


युवक शेयर मार्केट का काम करता था। दो वर्ष पहले फोन पर आई धमकी के बाद गांव अखाड़ा को छोड़कर लुधियाना में रहने के लिए परिवार सहित चला गया था। कुछ महीने पहले ही नौजवान लुधियाना से वापिस गांव अखाड़ा की जगह कोठे शेरजंग में रहने के लिए आया था। मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार मुंह बांधे अज्ञात हमलावरों ने न केवल उस पर गोलियां चलाईं, बल्कि उसकी स्कार्पियो गाड़ी को पेट्रोल डाल आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


आग लगी स्कॉर्पियो गाड़ी पर भी कई फायर लगे हैं। युवक के सिर पर तेजधार हथियार के निशान भी थे।

यह भी पढ़ें: लैंड पूलिंग नीति हाईकोर्ट में तलब: शहरीकरण के नाम पर किसानों से लूट का आरोप, 19 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

पहले गोली मारी, फिर तेेजधार हथियार से हमला

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात जसकीरत अपने घर जा रहा था तभी हमलावर नौजवान उसके पीछे लग गए। जैसे ही जसकीरत सिंह ने मेन रोड से गाड़ी कोठे शेरजंग की और मोड़ी, आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलियों की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई और माैके पर लोग पहुंचने लगे।

हमलावरों ने जसकीरत सिंह पर लोहे के तेजधार हथियार से भी हमला किया और उसकी नई स्कार्पियो गाड़ी को पेट्रोल डाल आग लगाकर फरार हो गए। आग लगी गाड़ी से जसकीरत मुश्किल से बाहर निकला। लोगों के अनुसार गाड़ी में रखा उसका एक रिवाल्वर और दो मैगजीनें भी जल गईं। गंभीर हालत में पहले जसकीरत सिंह जस्सा को उसके बड़े भाई ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। 

पुलिस अलग ही कहानी बता रही

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ वरिंदर सिंह उप्पल और डीएसपी सिटी जसजोत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले को कुदरती घटना का रंग देना चाहा। एसएचओ वरिंदर सिंह ने कहा कि स्कॉर्पियो ने यूरिया था जो फट गया और गाड़ी में आग लगी।
विज्ञापन


वहीं पुलिस से विपरीत गांव वालों और घटना के चश्मदीदों का कहना है कि वहां गोलियां चलीं, जानलेवा हमला हुआ और पेट्रोल डाल गाड़ी को आग के हवाले किया गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए सच को दबा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें