फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शंभू के आरजी डेरे में खूनी खेल, व्यक्ति को हथियारों से काट डाला, चार गाड़ियों में आए थे हमलावर

Sun, 20 Jul 2025 01:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

 शंभू के आरजी डेरे में खूनी खेल हुआ है। चार गाड़ियों में आए हमलावरों ने गुज्जर परिवार के एक व्यक्ति को हथियारों से हमला कर उसे बीच सड़क पर काट डाला।
विज्ञापन
हमले में व्यक्ति की मौत हो गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के राजपुरा के शंभू के आरजी डेरे में खूनी संघर्ष हुआ। शनिवार दोपहर एक गुज्जर परिवार पर हुए हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस वारदात में परिवार के सदस्य रहीम (उम्र लगभग 50-55 वर्ष) की बेरहमी से तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। हमलावरों की संख्या करीब 12 थी और वे अमृतसर से आए थे।

विज्ञापन


पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। चार गाड़ियों में भरकर आए हमलावरों ने सीधे रहीम को निशाना बनाया। खून ज्यादा बह जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारवालों ने बताया कि हमलावरों से उनकी पशुओं को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।

हमले को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए। थाना शंभू प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के साथ शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें