फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: प्राइवेट बैंक कर्मियों ने किया खेल, किसानों के नाम पर पांच करोड़ का घोटाला, एक विदेश भागा

Sun, 20 Jul 2025 01:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

प्राइवेट बैंक कर्मियों किसानों के नाम पर पांच करोड़ का घोटाला किया है। एक बैंक कर्मी फर्जीवाड़ा कर विदेश भाग गया है। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। 
विज्ञापन
फिरोजपुर में किसानों से धोखाधड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में प्राइवेट बैंक कर्मियों ने करोड़ों रुपये का बड़ा घोटाला किया है। किसानों की लिमिट बनाने के नाम पर निजी बैंक कर्मियों ने लगभग पांच करोड़ रुपये का घोटाला किया है। जब किसानों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उक्त बैंक के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि उनसे उक्त बैंक के मुलाजिमों ने लिमिट बनाने के नाम पर सभी दस्तावेज लिए थे। लिमिट वर्ष 2023 में बनाई थी। उनके नाम पर कर्ज लेकर करोड़ों रुपये अपने खातों में डलवा लिए, उन्हें भनक तक नहीं लगी। बैंक का एक मुलाजिम ठगी मारकर विदेश भाग गया है। किसानों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से शिकायत की है। लगभग 20 किसानों के साथ ठगी हुई है।
 
एक किसान ने बताया कि उसने ट्रैक्टर खरीदना था। जब ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक से लोन लेने गया तब पता चला कि उसने पहले से ही लाखों रुपये का कर्ज लिया हुआ है। जबकि उसने कभी कर्ज लिया ही नहीं। उक्त बैंक के मैनेजर से स्टेटमेंट मांगी तो दी नहीं। तब पता चला कि बैंक मुलाजिमों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। किसान लालजीत सिंह व गुरमुख सिंह के अलावा अन्य किसानों के साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है कि उनके पास किसान प्रभजीत सिंह की शिकायत आई है कि उसके साथ 34 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल बैंक के चार मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तकरीबन बीस किसानों के साथ ठगी हुई है। सभी से शिकायत ले रहे हैं। ये घोटाला लगभग पांच करोड़ का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें