पंजाब के अृतसर में जहरीली शराब के 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी के बावजूद शराब पीने वाले लोग सबक नहीं ले रहे हैं। अमृतसर में अब भी अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शराब का अवैध धंधा इस कदर बढ़ चुका है कि अब लिफाफे में भी शराब बिक रही है और लोग खरीद भी रहे हैं।
अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 27 लोग मौत के मुंह में समा गए। अब भी सात से आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अब जिले के अलग-अलग इलाकों में बिक रही अवैध शराब को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। कुछ लोगों इस अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए वीडियो भी बनाए हैं, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
हैरत की बात यह है कि अवैध शराब की बिक्री अब पाउच (लिफाफे) में हो रही है। लोगों की ओर से अलग-अलग इलाकों में बिक रही अवैध शराब की वीडियो बनाकर वायरल की गई। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी और केस दर्ज किए गए हैं। पहली वीडियो जलूपुरा खेड़ा गांव से सामने आई है, जहां पर दो लोग साइकिल पर सवार होकर आ रहे हैं और हाथ में शराब से भरे हुए लिफाफे हैं। इसी तरह दूसरी वीडियो गांव निरंजनपुर से सामने आई है जहां पर टी-शर्ट पहने हुए एक व्यक्ति खुद को टोंग गांव से बता रहा है और शराब की थैली पड़कर डिलीवर करने के लिए पहुंचा था।
इसी तरह तीसरी वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसने बताया कि वह टोंग गांव से शराब की पैकेट लेकर आया है।
इस तरह से जिले के अलग-अलग काशन और गांव में लगातार अभय शराब बनाई जा रही है और बेची जा रही है बारिश के पुलिस की ओर से अभी तक कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता ही पूरी की जा रही है।