फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी निकला गद्दार: जम्मू में पोस्टिंग... ISI को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, आरोपी ने बताया क्यों किया ऐसा

Mon, 23 Jun 2025 07:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

भारतीय सेना का जवान देश के साथ गद्दारी कर रहा था। सैन्य जवान और उसका साथी पाकिस्तान के लिए जासूस करते हुए पकड़ा गया है। आरोपियों ने आईएसआई के साथ ऑपरेशन सिंदूर की जानकारियां भी लीक की थी। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के साथ गद्दारी करने वाले भारतीय सेना के जवान और उसके साथी को एक दिन पहले अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कई अहम जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंटी आईएसआई तक पहुंचाई है। 

विज्ञापन


अमृतसर जिला देहाती पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जासूसों की ओर से रिमांड के दौरान कई तरह के खुलासे किए जा रहे हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी निवासी गुरदासपुर और साहिल मसीह उर्फ शाली निवासी धालीवाल लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे। दोनों भारतीय सेना को गुप्त सूचनाएं आईएसआई को भेज रहे थे। आरोपी गुरप्रीत सिंह भारतीय सेना का जवान है। इसलिए सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी आईएसआई तक पहुंचा रहा था। 

जांच दौरान यह भी सामने आया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दोनों गद्दारों ने भारतीय सेना की कई तरह की अहम जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाई। क्योंकि आरोपी गुरप्रीत की उस समय पोस्टिंग जम्मू में थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आरोपी जम्मू के साथ लगती सीमा पर भारतीय सेना की हर एक गतिविधि के बारे में पाकिस्तान को बता रहा था। 
विज्ञापन


आईएसआई की तरफ से मिलती थी मोटी रकम
दोनों आरोपी जम्मू के अलावा गुरदासपुर, पठानकोट आदि आर्मी बेस की जानकारियां भी आईएसआई तक पहुंचाने रहे थे। इसके बदले में आरोपियों को आईएसआई की ओर से मोटी रकम अदा की जा रही थी। आईएसआई को जानकारी पहुंचाने के बाद हवाला कारोबारी आरोपियों तक पैसे पहुंचाते थे। इस मामले में आरोपी साहिल मसीह पैसों रिसीव करता था। इसके बाद दोनों आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये अमेरिका नहीं पंजाब है: घर के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी... देखने पहुंच रहे लोग, रोचक है एनआरआई की कहानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें