फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा जाने की चाह में गंवा दिए 1.86 करोड़: बेटा, बहू और दो बच्चों को पीआर...मोगा के व्यापारी के साथ हो गया खेल

Mon, 16 Jun 2025 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में एक व्यापारी के साथ खेल हो गया। इमीग्रेशन सेंटर संचालक ने व्यापारी से 1.86 की ठगी की है। यह ठगी व्यापारी के परिवार को कनाडा भेजने के नाम पर की गई है। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में इमीग्रेशन फ्रॉड का बड़ा खेल जारी है। लोग अभी भी पंजाब छोड़कर विदेश में बसने की चाह में लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये लुटा रहे हैं। इमीग्रेशन संचालक लोगों को विदेश के हसीन सपने दिखाकर उन्हें करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं। ऐसी ही मामला पंजाब के मोगा में सामने आया है। मोगा में एक व्यापारी ने परिवार को विदेश भेजने के लिए करोड़ों रुपये इमीग्रेशन कंपनी को दिए, लेकिन व्यापारी के साथ खेल हो गया। 

विज्ञापन

 
मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला के एक व्यापारी से उसके परिवार को विदेश भेजने के नाम पर 1.86 करोड़ की ठगी हुई है। व्यापारी अपने बेटे-बहू और उनके दो बच्चों को कनाडा में सेटल करना चाहता था। पूरे परिवार को कनाडा की पीआर दिलवाने के नाम पर इमीग्रेशन कंपनी के तीन संचालकों ने 1.86 करोड़ लिए, लेकिन उन्हें कनाडा नहीं भेजा। 

कस्बा बाघा पुराना स्थित ड्रीम बिल्डर्स इमीग्रेशन सर्विस के संचालक नवजोत बराड़, उसकी पत्नी प्रीतपाल कौर और पिता कुलदीप सिंह बराड़ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर नवजोत बराड़ को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन




जानकारी अनुसार कस्बा निहाल सिंह वाला के व्यापारी इंद्रजीत गर्ग ने अपने बेटे अभिनव गर्ग, बहू और दो बच्चों को कनाडा में इन्वेस्टमेंट पॉलिसी के तहत पीआर दिलवाने के लिए कस्बा बाघा पुराना स्थित ड्रीम बिल्डर्स इमीग्रेशन सर्विस के संचालकों नवजोत बराड़, उसकी पत्नी प्रीतपाल कौर और पिता कुलदीप सिंह बराड़ से संपर्क किया था। तीनों ने 1.75 करोड़ रुपये में डील तय की और भरोसा दिलाया कि पूरे परिवार को 100% वीजा लगवा देंगे। 
विज्ञापन


इंद्रजीत गर्ग ने अलग-अलग किश्तों में कुल 1.86 करोड़ आरोपियों की फर्म के खातों में ट्रांसफर किए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार वीजा दिलाने की बात को टालते रहे और कोई वीजा नहीं दिलाया गया। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद वीजा नहीं लगने पर इंद्रजीत गर्ग ने 9 जून को एसएसपी मोगा को आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली को सौंपी गई। जांच के बाद पुलिस ने नवजोत बराड़, प्रीतपाल कौर और कुलदीप सिंह बराड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने नवजोत बराड़ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी प्रीतपाल कौर और पिता कुलदीप सिंह बराड़ फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें