फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हैवान बना पति... पत्नी को उतारा मौत के घाट, मरने से पहले सविता ने भाई को फोन कर क्या बताया?

Wed, 11 Jun 2025 06:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी पर तेजधार हथियार से वार किया। घटना से पहले महिला ने अपने भाई को फोन भी किया था। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में महिला का कत्ल हुआ है। महिला की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका पति ही है। घटना पठानकोट के अकालगढ़ क्षेत्र की है। जहां पति ने पत्नी पर तेजधार हथियार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 33 वर्षीय सविता के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेजा गया है। वहीं आरोपी पति बलराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतका सविता के भाई ने सोहन लाल ने बताया कि उसकी बहन शादी करीब 10 वर्ष पहले बलराम के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक पांच माह का बेटा भी है। उसका जीजा बलराम का बाइक रिपेयरिंग का काम है। बुधवार सुबह सविता के भाई सोहन लाला को उसके जीजा बलराम का फोन आया। बलराम ने उसे बताया कि उसकी बहन पर उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया है और उसके सिर से खून बह रहा है। जब सोहन लाल बहन के घर पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सोहन लाल ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह 5 बजे बहन सविता ने भी उसे फोन करके कहा था कि भाई मुझे बचा लो, यह (पति) मुझे मार देगा और जब तक वे पहुंचे तो बलराम ने उसका कत्ल कर दिया था। आरोप है कि आरोपी पति सविता के साथ पहले मारपीट करत था, लेकिन सविता अपने मायके वालों को नहीं बताती थी। 

मृतका के भाई सोहन लाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि आरोपी बलराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी ने यह नहीं बताया कि पत्नी का कत्ल करने के पीछे की वजह क्या थी। आरोपी से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें