आरोपी पड़ोसी के पास पत्नी की तस्वीरें और वीडियो
आत्महत्या का कारण पड़ोसी द्वारा मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है। पड़ोसी व्यक्ति के रमनदीप कौर के साथ कुछ समय से अवैध संबंध थे, तो निर्मल सिंह निम्मा को इसके बारे में पता चला। लेकिन निर्मल सिंह निम्मा ने अपने परिवार और 12 साल के बेटे की जिंदगी बर्बाद न हो इसके लिए पड़ोसी को घर में बिठाकर अपनी पत्नी के अवैध संबंध के मामले को खत्म करने की बात भी कही थी। लेकिन पड़ोसी उसकी पत्नी की तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे खुलेआम ब्लैकमेल कर रहा था और उसकी गैरमौजूदगी में सीधे उसके घर में घुस आता था। यह बर्दाश्त न कर पाने पर निर्मल सिंह पत्नी के साथ मरे जहर पी लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मरने से पहले बनाया वीडियो
निर्मल सिंह ने अपने साथ हुई घटना को बयां करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इस पूरी घटना की जानकारी दी। वीडियो में निर्मल सिंह कह रहा है कि पड़ोसी ने उसके परिवार और घर की इज्जत को तार-तार कर दिया है। मेरे परिवार को पड़ोसियों ने बर्बाद कर दिया, जिसके लिए हमने मौत का रास्ता चुना है। निर्मल सिंह ने आरोपी पड़ोसी के पूरे परिवार के खिलाफ मौत की सजा की मांग की है। मृतक ने अपने कमरे की दीवार पर आरोपियों के नाम लिखे हैं।
क्या कहती है पुलिस
डीएसपी तपा गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर जाकर जायजा ले रही है। मृतक पति-पत्नी की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसकी पत्नी के साथ संबंधों का भी जिक्र है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।