फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में चिट्टा: हेड कांस्टेबल और बिजली विभाग का कर्मचारी भी चिट्टा तस्कर; रैकेट से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 03:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पंजाब के खन्ना में 11 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। हैरानी की बात है कि इस रैकेट में बिजली विभाग का कर्मचारी और पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल था।
विज्ञापन
Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा तस्करी के काले कारोबार में शामिल तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हैरान की बात यह है कि इस काले कारोबार में सरकारी विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। सरकारी कर्मचारियों की समुलियत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब में चिट्टे का यह अवैध धंधा किस कदर फल फूल रहा है। 

विज्ञापन


पंजाब के खन्ना में पुलिस 11 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरकारी विभाग के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इनमें से एक तो पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल है। वहीं दूसरा बिजली बोर्ड का कर्मचारी है। हालांकि इससे पहले भी सरकारी विभाग के कर्मचारी नशा तस्करी के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। वहीं कई पुलिस कर्मचारी भी चिट्टे तस्करी करते हुए गिरफ्तार हो चुके हैं। 

पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंदर सिंह को नशा तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। यही नहीं, इस पूरे रैकेट में बिजली बोर्ड का चौकीदार और कई संगठित नशा सप्लायर शामिल हैं। इसका खुलासा एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर हरदीप सिंह, सिटी थाना 2 के एसएचओ तरविंदर कुमार बेदी की टीमों ने किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 230 ग्राम हेरोइन, 65 हजार रुपये ड्रग मनी और तीन वाहन बरामद किए। नशा तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन 19 मई को शुरू हुआ था। मुखबिर से मिली सूचना पर सिटी होम कॉलोनी खन्ना में छापेमारी कर अमरजीत सिंह निवासी ऊधम नगर श्री मुक्तसर साहिब, अंग्रेज सिंह निवासी करतार नगर खन्ना, शहजाद मोहम्मद बिल्लू और डबली दोनों निवासी न्यू शांति नगर मंडी गोबिंदगढ़, मनजिंदर सिंह राजू निवासी कोटला ढक, सुखबीर सिंह निवासी बसंत नगर खन्ना को गिरफ्तार कर 30 ग्राम हेरोइन, 20 हजार ड्रग मनी बरामद की थी। अरविंदर सिंह निवासी पक्खोवाल रोड लुधियाना से हेरोइन खरीदकर आगे सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें