फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: बाइक सवार बदमाशों ने ठेके पर पर्ची फेंक मांगी पांच लाख की रंगदारी, हवाई फायरिंग भी की

Mon, 26 May 2025 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

शराब ठेकेदार अजीत ने बताया कि उसका गांव में देसी व अंग्रेजी शराब का ठेका है। रविवार रात वह ठेके पर मौजूद था। इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक ठेके पर पहुंचे। युवकों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। उनमें से एक युवक ठेके पर आया और एक पर्ची ठेके पर फेंकी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गांव तलवंडी राणा में रविवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने शराब के ठेके पर पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही ठेके के सामने हवाई फायर भी किए। वारदात की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची व जांच शुरू की। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन


शराब ठेकेदार अजीत ने बताया कि उसका गांव में देसी व अंग्रेजी शराब का ठेका है। रविवार रात वह ठेके पर मौजूद था। इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक ठेके पर पहुंचे। युवकों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। उनमें से एक युवक ठेके पर आया और एक पर्ची ठेके पर फेंकी। इसी दौरान बाइक पर बैठे दूसरे युवक ने हवाई फायर किया। इसके बाद पर्ची फेंकने वाले युवक भी हवाई फायर किया। फिर आरोपी वहां से चले गए।

गांव में भी किए हवाई फायर

ठेकेदार अजीत ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने गांव में भी हवाई फायर किए। अजीत ने बताया कि सीसीटीवी में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है, जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। अजीत के मुताबिक आरोपियों ने रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें