फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बेवफा निकला प्रेमी, शादी से मुकरा तो युवती ने दे दी जान, युवक के कमरे में आकर मौत को लगाया गले

Wed, 09 Jul 2025 07:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

एक युवती ने अपने बेवफा प्रेमी से परेशान होकर अपनी जान दे दी। दरअसल युवती के प्रेमी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस बात से आहत युवती ने प्रेमी के कमरे में आकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
girl - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राजपुरा के गुरु गोबिंद अमर दास कॉलोनी में शादी से इन्कार के बाद लुधियाना की युवती ने अपने प्रेमी के कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में राजपुरा सिटी पुलिस ने मृतका पूजा के प्रेमी अनूप कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका के पिता संतोष कुमार ने राजपुरा सिटी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पूजा का अपने पड़ोस में रहने वाले अनूप कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पूजा को शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह राजपुरा आकर रहने लगा और शंभू में एक निजी कंपनी में नौकरी करने लगा।

मंगलवार सुबह पूजा लुधियाना से राजपुरा स्थित अनूप कुमार के गुरु अमर दास कॉलोनी में किराए के कमरे में आई और अनूप से शादी करने की बात कही। इस पर दोनों के बीच तीखी तकरार हो गई, विवाद बढ़ने पर अनूप कुमार कमरे से बाहर चला गया। अनूप के जाने के बाद, पूजा ने उसी कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फोकल पॉइंट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस पूरे मामले की जांच कर रहे अधिकारी सरबजीत सिंह बेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लड़की अपने प्रेमी अनूप कुमार से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके इन्कार करने और शादी न करने की बात पर पूजा भावनात्मक रूप से टूट गई और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

राजपुरा सिटी पुलिस ने संतोष कुमार की शिकायत के आधार पर अनूप कुमार पुत्र मथुरा, मूल निवासी उत्तर प्रदेश और वर्तमान में गुरु अमर दास कॉलोनी गांव ग्यासपुरा, लुधियाना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें