फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: मनी एक्सचेंजर से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, नशे के आदी हैं सभी; ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Fri, 27 Jun 2025 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

थाना कोतवाली एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक महिला आरोपी काजल की पहचान हुई। जिसको गिरफ्तार कर अदालत से पूछताछ के लिए मिले रिमांड दौरान उसने सारी घटना को कबूल किया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के सुल्तानपुर रोड पर पांच दिन पहले एक मनी एक्सचेंजर से 32 हजार की लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सहित चारों आरोपियों को काबू कर लिया है। लूटी गई नगदी में से 16 हजार 900 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली एसएचओ किरपाल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं और हनीट्रैप लगाकर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित मनी एक्सचेंजर सुशील कुमार पुत्र अमृत लाल वासी मोहल्ला शेरगढ़ ने पुलिस को बताया था कि वह कपूरथला में वेस्टर्न यूनियन का काम करता है। उस काम के लिए आरसीएफ में भी जाना होता है। 22 जून की शाम को वह अपने काम से कपूरथला की तरफ आ रहा था। जब वह इंडियन ऑयल के पंप के नजदीक पहुंचा तो उसने बाथरूम जाने के लिए अपनी बाइक साइड में रोकी।  

35-40 वर्ष के एक बाइक सवार ने उसको रोक कर कोई एड्रेस पूछा तो उसने कहा कि उसे नहीं मालूम। तभी वह उसको जबरदस्ती पकड़ कर नजदीक ही बने सुनसान कमरों की तरफ ले जाने लगा जहां एक महिला और दो अन्य युवक भी मौजूद थे। सभी आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसके बैग में पड़े 32 हजार रुपये, क्रेडिट कार्ड तथा अन्य दस्तावेज लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन

थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

थाना कोतवाली एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक महिला आरोपी काजल पत्नी रवि वासी मोहल्ला शेरगढ़ की पहचान हुई। जिसको गिरफ्तार कर अदालत से पूछताछ के लिए मिले रिमांड दौरान उसने सारी घटना को कबूल किया। उसकी निशानदेही पर घटना को अंजाम देने वाले साथी विक्रमजीत सिंह, मनजीत सिंह और लखविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से लूटी गई रकम में से 16 हजार 900 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह सभी आपस में मिलकर नशा करते हैं और नशे की पूर्ति के लिए हनीट्रैप लगाकर राहगीरों से लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें