फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: डेरे के बाबा पर फायरिंग, मन्नू महंत के पेट और पांव में गोलियां, अकेला देख बदमाशों ने दिया अंजाम

Wed, 14 May 2025 05:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

Punjab Crime: फिरोजपुर में मंगलवार रात घर पर अकेले डेरे के बाबा मन्नू महंत पर दो बदमाशों ने गोलियां चला दी। मन्नू महंत के पेट और पांव में गोलियां लगी हैं। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मन्नू महंत बाबा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में बदमाशों ने डेरे के बाबा पर जानलेवा हमला किया है। फिरोजपुर के गांव आसल में दो बदमाश मन्नू महंत बाबा पर दनादन गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मन्नू महंत के पेट और पांव में गोलियां लगी हैं। जख्मी हालत में उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमनदीप उर्फ मन्नू महंत बाबा के करीबियों का कहना है कि यह घटना मंगलवार रात 12 के करीब हुई है। बाबा घर पर अकेला था। दो बदमाश घर पर आए और गोलियां मारकर चले गए। इसके बाद उन्होंने गांव के नंबरदार को सूचित किया। नंबरदार ने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


थाना सदर पुलिस के एसएचओ ने बताया कि अमनदीप उर्फ मन्नू महंत बाबा घर पर अकेला था। दो लोग बाबा को गोली मारकर चले गए। पांव और पेट में गोली लगी है। स्थिति नाजुक है अभी बयान देने लायक नहीं है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्दी आरोपियों को काबू किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि बाबा पर भी मामले दर्ज हैं, होश आने पर बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है की गोली पेट और पांव में लगी है। सभी एक्स-रे कर लिए गए हैं। मरीज की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें