फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: तीन बच्चों के पिता ने दी जान, एक दिन पहले घर से लापता हुआ था, नहर में मिली लाश

Tue, 10 Jun 2025 04:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर में तीन बच्चों के पिता ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। व्यक्ति ने नहर में कूदकर जान दी है। वह एक दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने उसे ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में एक व्यक्ति ने नहर में कूदकर जान दे दी। उसका शव मंगलवार सुबह गुमजाल की टेल से मिला है। शव को कल्लर खेड़ा चौकी ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों की मदद से पानी से बाहर निकाला और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक सुंदर नगरी निवासी हरमेल सिंह (30) तीन बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरमेल सिंह (30) ड्राइवरी करता था। सोमवार शाम को वह अचानक घर से लापता हो गया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी और अपने स्तर पर भी ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह गुमजाल टेल पर व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा की टीम मौके पर पहुंची और कल्लर खेड़ा चौकी पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक हरमेल के परिजन सूचना दी और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर उसकी पहचान की। 

गांव के खेत में मिला युवक का शव
सोमवार रात को अबोहर के गांव कोयलखेड़ा निवासी एक युवक का शव खेत में मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक तौर पर परेशान था और गलत दवा के सेवन से उसकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार 25 साल का सतपाल मजदूरी करता था। वह बेसुध हालत में खेत के पास पड़ा था। वहां से गुजर रहे किसी ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल की। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के भाई अमरजीत के अनुसार उसका भाई मानसिक तौर पर परेशान रहता था और उसकी दवा भी चल रही थी। कल रात गलत दवा का सेवन करने से उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें