फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: सोशल मीडिया पर मैसेज डाल युवती को करता था तंग, शिकायत करने पर परिवार पर बोला हमला; फायरिंग

Fri, 30 May 2025 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

गुरविंदर सिंह युवती को सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर तंग करता था। इसी बात की शिकायत उसके परिजनों से की थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने रात को घर पर हमला बोल दिया और गोलियां भी दागी।
विज्ञापन
फिरोजपुर में परिवार पर हमला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के गांव वाघे वाला में एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर एक युवती को तंग करता था। इस संबंधी उसके परिजनों ने शिकायत की थी। इसी बात को लेकर वीरवार रात आरोपी हथियारों और असलहा के साथ उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने तेजधार हथियार से परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने गोलियां भी दागी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


गुरपाल सिंह ने बताया कि उसके पिता और घर की महिलाएं जख्मी हुईं हैं। जिन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है।  गुरपाल सिंह ने बताया कि उन्हीं के गांव का गुरविंदर सिंह उनकी बहन को सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर तंग करता था। इसी बात की शिकायत उसके परिजनों से की थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने रात को उनके घर पर हमला बोल दिया और गोलियां भी दागी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आरोपी आपराधिक मामलों में संलिप्त है और यह गलत काम भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें