फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या: आरोपियों ने गंडासे से किए कई वार, बचाने आए बेटे को भी नहीं बख्शा

Fri, 12 Sep 2025 05:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में बुजुर्ग पर गंडासे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने बुजुर्ग के बेटे पर भी हमला कर उसे घायल किया है। आरोपी फरार हैं और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव कोठा गुरु का में वीरवार रात बुजुर्ग व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद गांव की बिजली जाने को लेकर हुआ था, जो बुजुर्ग की हत्या के बाद जाकर थमा। एक गुट के दो लोगों ने बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं पिता को बचाने आए उसके बेटे पर भी आरोपियों ने हमला किया और उसे घायल कर दिया। मृतक की पहचान चमकौर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतक का बेटा कश्मीर सिंह गंभीर घायल है। बुजुर्ग की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाध मौके पर पहुंची थाना भगता दयालपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल कश्मीर सिंह के बयान पर आरोपी जोगिंदर सिंह और बिटटू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग चमकौर सिंह अपने परिवार समेत गांव की कॉलोनी में रहता था। जहां पर वीरवार देर रात को अचानक लाइट चली गई तो चमकौर सिंह और कश्मीर सिंह बिजली के खंभे के पास पहुंचे। इसी दौरान वहां पर जोगिंदर सिंह और बिटटू भी पहुंच गए। जहां पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि जोगिंदर और बिटटू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग चमकौर सिंह के सिर पर गंडासे से वार कर उसकी हत्या कर दी। बचाव के लिए आए कश्मीर सिंह पर भी हमला करके उसे गंभीर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें