जालंधर के बूटा मंडी में चाकूबाजी की दो वारदातों ने इलाके में सनसनी फैला दी। पहले केएफसी कैशियर पर जानलेवा हमला हुआ और कुछ घंटे बाद अस्पताल से लौट रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जालंधर के बूटा मंडी में नशे के आरोपों से घिरे अजय कलेर ने शुक्रवार रात पहले केएफसी कैशियर पंकज कलेर पर चाकू से हमला किया। कुछ घंटे बाद, पंकज का हाल जानने अस्पताल से लौट रहे 60 वर्षीय सतपाल कलेर की भी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक अजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई अमरजीत कलेर को भी मामले में नामजद किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अजय कलेर ने पहले केएफसी कैशियर पंकज कलेर की गर्दन पर चाकू से हमला किया। इस हमले में पंकज को गंभीर चोटें आईं और उसकी सांस की नली में चाकू लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कुछ घंटों बाद, जब सतपाल कलेर अपने बेटे रोहन के साथ अस्पताल से लौट रहे थे, तो अजय ने रास्ते में उन्हें रोककर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे सतपाल की मौत हो गई। रोहन का आरोप है कि इस हमले में आरोपी का भाई अमरजीत भी शामिल था।
विज्ञापन
एडीसीपी-2 माधवी शर्मा के अनुसार, सतपाल के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों की जांच कर रही है। पंकज के बयान उसकी हालत में सुधार के बाद लिए जाएंगे।