फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दुबई से लौटा युवक, आते ही कर ली लव मैरिज... गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने फूंक दिया दूल्हे का घर

Sun, 30 Nov 2025 03:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में दुबई से लौटे युवक ने आते ही लव मैरिज कर ली। युवती ने भी घर वालों की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज की। गुस्साए लड़के के परिवार वालों ने लड़के के घर को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लड़के के घर को आग लगाने वाले लड़के के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक को लव मैरिज करना महंगा पड़ गया। गुस्साए युवती के परिवार वालों ने दूल्हे के घर को आग लगा दी। मामला इंटर कास्ट मैरिज से जुड़ा है। घटना पठानकोट की है। पुलिस थाना सदर के अधीन आते गांव शावला में एक युवक ने दूसरी जाति की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। युवती ने परिवार के खिलाफ जाकर युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। पता चलते ही लड़की के परिवार सदस्य युवक के घर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने युवक के घर को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ पुलिस ने लड़की परिवार से आए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में लड़की का दादा मुलखराज, सृष्टा देवी और बलविंदर कौर हैं। 

पुलिस को लड़के की मां निशा देवी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती हैं। उसका बड़ा बेटा दुबई में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह दुबई से वापस आया और उसने सैनी बिरादरी की लड़की से सहमति में कोर्ट जाकर शादी कर ली। लड़की के परिवार को जैसे ही शादी का पता चला तो गुस्साए लड़की परिवार ने उनके घर को आग लगा दी। आग से घर को काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


घर पर आगजनी की घटना के बाद लड़के का परिवार सहमा हुआ है। परिवार के सभी लोग अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गए हैं। जांच में सामने आया है कि युवक आकाश (27) और युवती के बीच करीब 4 साल से प्रेम संबंध थे। आकाश के चार भाई-बहन हैं और वह सबसे बड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें