फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: रात 12:30 बजे घर में घुसे लुटेरे...पति-पत्नी के हाथ-पैर बांधे, मुंह ठूंसा कपड़ा; ढाई घंटे तक चली डकैती

Wed, 24 Dec 2025 03:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)

सार

पंजाब के फाजिल्का में घर में घुसकर तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने घर में सो रहे पति-पत्नी को बंधक बनाया और लगभग ढाई घंटे तक घर का चप्पा चप्पा खंगाला। इसके बाद उनके हाथ जो आया उसे वे लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का में डकैतों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। देर रात घर में दाखिल हुए लुटेरों ने घर में सो रहे दंपती को पिस्तौल और तेजधार हथियार के दम पर बंधक बनाया। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ले गए। लुटेरों ने ढाई घंटे तक इस घटना को अंजाम दिया। यह वारदात जिले के जोरा सिंह मान नगर में हुई है। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर का मुखिया कुछ दिन पहले ही एफसीआई से पल्लेदारी के काम से रिटायर हुआ है। घर की सारी नकदी बदमाश उठा ले गए। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला स्वर्णा बाई और उनके पति खजाना सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपने कमरे में सो रहे थे। रात 12:30 बजे के करीब तीन लोग उनके घर में दाखिल हुए। जैसे ही दरवाजा खुला तो उनकी आंख खुल गई और उठकर देखा तो तीन लोग कमरे में थे। इस पर बदमाशों ने महिला का मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पति के हाथ, पैर और मुंह बांध दिया।

महिला का कहना है कि बदमाशों के पास पिस्तौल और तेजधार हथियार (कृपाण) थे। बदमाशों ने हथियार दिखाकर धमकाया और कहा कि अगर शोर मचाया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। बदमाश करीब ढाई घंटे तक उनके घर में छानबीन करते रहे और घर में रखे सोना, चांदी, नगदी सहित करीब 3 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


नोटों के हार भी ले गए बदमाश
खजान सिंह ने बताया कि वह एफसीआई में पल्लेदारी का काम करते थे और अब रिटायर हो चुके हैं। रिटायरमेंट समारोह में साथियों द्वारा उन्हें पहनाए गए नोटों के हार और नकदी भी लुटेरे ले गए। बदमाशों के जाने के बाद वे बाहर निकले। जानकारी देने पर मोहल्ले के लोग उनके घर पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें