फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले की साजिश नाकाम: बीकेआई के तीन आतंकी गिरफ्तार, पंजाब और हरियाणा में किए थे ग्रेनेड हमले

Sun, 20 Jul 2025 06:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पटियाला और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली ने खुफिया सूचना के आधार पर ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आतंकियों से मिले हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिए जाने से पहले तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पटियाला और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली ने खुफिया सूचना के आधार पर ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी 1 अप्रैल 2025 को पटियाला के बादशाहपुर और 6 अप्रैल 2025 को हरियाणा के अजीमगढ़ में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमलों में शामिल थे। आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद इनसे दो हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर और एक .32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ है कि इन हमलों को विदेशों में बैठे बीकेआई ग्रुप के आतंकी मनु अगवान (ग्रीस) और मनिंदर बिल्ला (मलेशिया) के निर्देश पर अंजाम दिया गया। यह मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देशों पर काम कर रहा था।

जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उक्त तीनों आतंकियों को विदेशों में बैठे हैंडलरों से वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता मिल रही थी। ऐसे में उक्त तीनों पंजाब में पुलिस थानों पर हमलों की योजना बना रहे थे। तीनों के खिलाफ एसएसओसी मोहाली में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें