फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में एक्सीडेंट: हरियाणा के चार लोगों की मौत, चंडीगढ़ से लौट रहे थे; ट्रक से टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

Sat, 07 Feb 2026 03:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग हरियाणा के थे।हादसा मानसा में हुआ है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष है। 
विज्ञापन
मानसा में कार और ट्रक के बीच टक्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मानसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मानसा के गांव सरदूलेवाला में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी हरियाणा के सिरसा के रहने वाले थे। मृतकों में दंपती और दो उनके रिश्तेदार शामिल हैं। हालांकि कार चालक बच गया, जिसकी हालत गंभीर है। हादसा इतना भयानक था कि आर्टिका गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा निवासी अशोक कुमार (60), उनकी पत्नी उषा रानी (59), सास राधा देवी (95) व साली रीतू (53) के साथ चंडीगढ़ से किसी शादी समारोह में भाग लेकर आर्टिका गाड़ी में अपने गांव लौट रहे थे। मानसा के गांव सरदूलेवाला के पास रात के करीब साढ़े नौ बजे उनकी आर्टिका गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें उक्त चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक संदीप सिंह निवासी गांव फरमाही (हरियाणा) को गंभीर चोटें लगी।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास एकत्र लोगों की ओर से गंभीर घायल संदीप कुमार और चारों शवों को सिविल हॉस्पिटल सरदूलगढ़ पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टर ने संदीप कुमार की हालत गंभीर देखते उसे सिरसा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना सरदूलगढ़ के इंचार्ज गणेश्वर कुमार शर्मा ने बताया के गंभीर घायल गाड़ी चालक को सिरसा रेफर करने के अलावा मृतकों के रिश्तेदार विवेक कुमार के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें